उज्जल दोसांज 'गोल्डन की सोसायटी' के सदस्य बने
टोरंटो, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के प्रमुख कनाडाई राजनेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उज्जल दोसांज 'गोल्डन की इंटरनेशनल सोसाइटी' से जुड़कर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और रोनाल्ड रीगन, नोबल पुरुस्कार विजेता बिशप डेसमंड टूटू और अन्य विख्यात नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।
अटलांटा स्थित यह सोसायटी विश्व के सम्मानित लोगों की सबसे बड़ी संस्था है जो कि मेधावी विद्यार्थियों और जीवन के अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों की पहचान करती है।
गोल्डन की सोसायटी के अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और बहामास के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्थित 375 केंद्र सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और जीवन के अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों की पहचान करती है।
वैंकूवर से सांसद दोसांज ने कहा, "इस संस्था की सदस्यता प्राप्त करना काफी सम्मानजनक है। वैंकूवर के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय स्थित गोल्डन की केंद्र ने मुझे इस सम्मान के लिए चुना है। मैने पिछले सप्ताह ही यह सम्मान ग्रहण किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications