सरकोजी के समक्ष पगड़ी मुद्दा उठाएं प्रधानमंत्री : सुखबीर
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में बादल ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि अंत:करण की स्वतंत्रता का अगुवा तथा उदारता और लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्थन करने वाले देश फ्रांस में विभेदकारी नियम और कानून कायम हैं।
सुखबीर ने कहा, "ये कानून भ्रामक धारणा पैदा करते हैं कि फ्रांस गणराज्य की सरकार सिखों की धार्मिक आस्था, गर्व करने वाली उदारता तथा अपने महान देश के इतिहास से या तो अनजान है या संवेदनाहीन है।"
उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी सरकार ने अपने देश के स्कूलों में छात्रों के पगड़ी पहनने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications