ईराक में विस्फोट, 13 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक उत्तरी बगदाद के अलकाधेमिया इलाके में एक कार बम विस्फोट में कई तीर्थयात्री मारे गए, जबकि शहर के पश्चिमी हिस्से अल-शोला में हुए विस्फोट में कई लोगों की जानें गईं।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मध्य बगदाद में एक घर के समीप हुए विस्फोट में कम से कम नौ इराकी नागरिक घायल हो गए।
इस बीच बगदाद के दक्षिण पश्चिमी जिले में सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में कई लोग घायल हुए, जबकि शहर के मध्य में पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इन विस्फोटों में कम से कम 102 लोग घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी ईराक में शुक्रवार को दो बसों के बीच हुई भिड़ंत में करीब 20 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications