ब्लेयर के सुरक्षाकर्मियों ने खरीदा था राकेट लांचर
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ये दोनों सुरक्षाकर्मी स्काटलैंड यार्ड के एलिट समूह के सदस्य हैं, जिनके बारे में 'इंडिपेंडेंट पुलिस कम्पलेंट्स कमीशन' जांच करेगी।
अधिकारी जानना चाहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री की गाजा यात्रा के दौरान अधिकारियों ने हथियार क्यों खरीदे।
ज्ञात हो कि ब्लेयर वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के मध्य पूर्व के दूत हैं। ऐसे में गाजा की उनकी किसी भी यात्रा पर खतरा होता है।
उधर, जांच के दायरे में आए अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उपकरण को हथियार के रूप में नहीं खरीदा था। उन्होंने 'स्मोक बम' का धमाका करने वाला उपकरण खरीदा था, जिसका उद्देश्य ब्लेयर पर होने वाले किसी हमले को असफल करना था।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, रूस और अमेरिका के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्ति किए जाने के करीब दो वर्ष बाद ब्लेयर ने पिछले वर्ष एक मार्च को पहली बार गाजा का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications