सरकोजी ने भारतीय छात्रों को दिया अध्ययन का न्योता
चार दिवसीय भारत यात्रा के सिलसिले में प्रौद्योगिकी के केंद्र बेंगलुरू पहुंचे सरकोजी ने पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर आयोजित एक समारोह में कहा, "फ्रांस अधिक से अधिक भारतीय छात्रों की मेजबानी करना चाहता है। हम भारतीय युवाओं को शिक्षित कर सकते हैं और अनुसंधान के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं।"
सरकोजी ने कहा कि भारतीय छात्र उच्चतर शिक्षा पाने के बेहद इच्छुक हैं और हजारों भारतीय छात्र विदेशों, खासकर अंग्रेजी भाषी देशों में अध्ययन कर रहे हैं। फ्रांसीसी सरकार ने विदेशी छात्रों के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
शीर्ष वैज्ञानिकों, व्यावसायिक प्रतिनिधियों एवं छात्रों सहित लगभग 500 लोगों के जमावड़े को संबोधित करते हुए सरकोजी ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि 2007 के मुकाबले 2012 तक फ्रांस में भारतीय छात्रों की संख्या तिगुनी हो जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications