असम में मिजो महिला सामूहिक बलात्कार की शिकार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण असम के सिलचर में 10 युवकों ने गुरुवार रात मिजोरम के चंपई जिले की रहने वाली एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवकों में छह छात्र हैं।
पुलिस ने बताया कि महिला के पास घर लौटने के लिए पैसा नहीं था। तभी अचानक उसे एक महिला मल्सोआमा मिल गई, जिससे उसने मदद मांगी। मल्सोआमा ने उसे अपने साथ शहर के दूरवर्ती इलाके में एक घर में ले गई, जहां उसके साथ युवकों ने बलात्कार किया।
युवती किसी तरह भाग कर सर्किट हाउस गई और अधिकारियों को बताया।
पुलिस ने मल्सोआमा सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications