असांजे को पकड़ने में अमेरिका की मदद करेगा आस्ट्रेलिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे पर बलात्कार का आरोप है और स्वीडन के अधिकारी उनकी सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा वेबसाइट विकिलीक्स पर 250,000 अमेरिकी कूटनीतिक दस्तावेजों को पोस्ट करने पर अमेरिका ने उनके ऊपर अभियोग चलाने की धमकी दी है।
मैकक्लेलैंड ने पत्रकारों को बताया, "हमने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को हर संभव मदद करने का संकेत दे दिया है।"
उन्होंने कहा कि असांजे की आस्ट्रेलियाई पासपोर्ट जब्त किए जाने की संभावना है।
समझा जा रहा है कि असांजे (39) यूरोप में कहीं छुपे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications