सरकोजी चाहते हैं कि अत्यधिक भारतीय फ्रेंच सींखे
चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए सरकोजी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "भारत में फ्रांस की कम्पनियों में तकरीबन 200,000 कर्मचारी काम करते हैं और हमें उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ेगी। उनमें से कितने लोगों को फ्रांस में प्रशिक्षण मिला है और क्या वे फ्रेंच बोल लेते हैं।"
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में एकत्रित तकरीबन 500 शीर्ष वैज्ञानिकों, भारतीय उद्योगपतियों और छात्रों को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि और भारतीय कम्पनियां फ्रांस में निवेश करेगी।
फ्रांसीसी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ भारत आए 55 वर्षीय सरकोजी ने कहा, "कितने भारतीय कार्यकारी अधिकारी फ्रांस से बेहतर तरीके से परिचित हैं या फ्रांसीसी अधिकारी कहां तक भारत से रू-ब-रू हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications