विकिलीक्स खुलासा: आईएसआई प्रमुख रच रहे थे जरदारी के खिलाफ साजिश

वेबसाइट विकिलीक्स पर किए गए अमेरिकी गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों के खुलासे में यह बात सामने आई है।

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक अमेरिकी दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि मलिक ने नवम्बर 2009 में पैटरसन से मुलाकात के लिए तत्काल समय मांगा था और उनसे कहा था कि पाशा जरदारी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और राष्ट्रपति को राजनीतिक संरक्षण की जरूरत है।

पैटरसन को हालांकि यह विश्वास था कि केवल आईएसआई के प्रमुख अकेले ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।

एक अन्य दस्तावेज के मुताबिक कियानी ने मार्च 2009 में अमेरिकी राजदूत से हुई मुलाकात में कहा था कि वह इच्छा न होने के बावजूद भी जरदारी पर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाल सकते हैं।

कियानी ने कहा था कि वह नए राष्ट्रपति के लिए नवाज शरीफ के बजाय आवामी नेशनल पार्टी के नेता असफंदयार वाली खान का समर्थन कर सकते हैं।

पैटरसन ने कहा कि कियानी ने उन्हें बताया कि वह जरदारी को जितना नापसंद करते हैं उससे ज्यादा उन्हें नवाज शरीफ से परेशानी है।

एक अन्य दस्तावेज में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से जरदारी के साथ हुई उनकी बातचीत का उल्लेख किया था।

जरदारी ने बिडेन से कहा था कि कयानी और आईएसआई उन्हें हटाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+