जमशेदपुर में बलात्कार पीड़िता को जलाने का प्रयास
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बलात्कार पीड़ित महिला शनिवार सुबह खेत की तरफ गई थी। उसी समय बलात्कार का आरोपी निकुंज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह 90 प्रतिशत जल गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
अधिकारी के मुताबिक बलात्कार पीड़िता जमशेदपुर शहर के पोतका पुलिस स्टेशन के बारातुदी गांव की निवासी है। निकुंज मंडल पर आरोप है कि उसने कुछ महीने पहले महिला के साथ बलात्कार किया था। मंडल पर मामला दर्ज है, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि जमशेदपर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का गृह कस्बा और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications