कार्ला ब्रूनी को भाया बेंगलुरु
सरकोजी और ब्रूनी शहर में सिर्फ चार घंटे रहे। इसमें से उनके तीन घंटे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में बीता।
इससे पहले वे 10 बजे हिंदुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड के हवाई अड्डे पर उतरे और समीप स्थित एक सात सितारा होटल 'लीला' चले गए। उसके बाद वे सीधे इसरो आए।
पत्रकारों के पूछने पर ब्रूनी ने कहा कि वह यहां रहने का आनंद ले रही हैं।
सरकोजी ने इसरो में करीब 500 वैज्ञानिकों, कारोबारियों और छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान ब्रूनी अगली पंक्ति में बैठी रहीं।
विदा होते वक्त सरकोजी ने जहां हाथ हिलाकर अभिवादन करना पसंद किया, वहीं ब्रूनी ने नमस्ते कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications