कार्ला संग सरकोजी ने किया ताज का दीदार
सरकोजी बेंगलुरु से यहां पहुंचते ही पत्नी के साथ ताज देखने के लिए रवाना हो गए। पहले उनका यहां आने का कार्यक्रम रविवार को तय था। शनिवार दोपहर उन्होंने कार्यक्रम में कुछ फेरबदल किया।
सरकोजी ने करीब आधे घंटे तक अलग अलग जगहों से ताजमहल का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया था और पर्यटकों से खाली करा लिया था।
आगरा पहुंचने के बाद ताजमहल देखने जाने से पहले वे कुछ पलों के लिए ही होटल अमर विला में ठहरे।
इलाके में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के कारण मीडियाकर्मियों को भी सरकोजी और उनकी पत्नी की एक झलक पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ छत पर तो कुछ छज्जो पर किसी तरह अपना कैमरा सेट कर पाए।
पूर्णमासी के दौरान केवल चार रात को छोड़कर शेष अन्य रातों में ताजमहल देखने पर लगी पाबंदी के कारण सरकोजी के फिर एक बार रविवार सुबह यहां आने की सम्भावना है।
रविवार को सरकोजी का फतेहपुर सीकरी जाने का भी कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications