उप्र में सड़क हादसे में 4 की मौत
पुलिस ने बताया कि गजरौला कस्बे के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कार्पियों को टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के सात सदस्य सवार थे। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस निरीक्षक ओ.पी. राणा ने पत्रकारों को बताया, "परिवार के सातों सदस्य दिल्ली हवाई अड्डे से निजी वाहन से अपने घर गजरौला लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।"
उन्होंने बताया, "हादसे में एक बुजुर्ग, उसके दो बेटे और एक बहू की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications