भाजपा ने कर्नाटक, पंजाब में नए प्रभारी बनाए
गडकरी ने कर्नाटक का पार्टी का प्रभार धमेंद्र प्रधान के हाथों में सौंपा जबकि पंजाब की कमान शांता कुमार संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत के कर्नाटक में भाजपा की पहली सरकार बनने के साथ ही राज्य सरकार किसी न किसी विवादों के घेरे में रही है। चाहे वह आपसी गुटबाजी का मामला हो या भ्रष्टाचार का। ऐसे में नई रणनीति के तहत पार्टी ने नया प्रभार प्रधान के हाथों में सौंपा है।
भाजपा ने जारी एक बयान में बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली कर्नाटक में विशेष मामलों पर निगरानी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications