पुणे विस्फोट : एटीएस ने 7 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए
बेग के वकील रहमान बेग ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए कहा, "पुणे की अदालत में शनिवार को ये आरोप पत्र दाखिल किए हैं। मुझे इसकी प्रति हालांकि सोमवार को ही मिल पाएगी।"
बेग (29 वर्ष) को मुम्बई एटीएस ने सात सितंबर को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि आरोप पत्र में उन पर हत्या और राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने का मामला बनाया जाएगा।
पुणे के जर्मन बेकरी में 13 फरवरी को एक बम विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे और 65 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications