पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अफगानिस्तान पहुंचे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति के प्रवक्ता सिमक हेरावी ने बताया कि गिलानी राष्ट्रपति हामिद करजई सहित अफगान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आतंकवादियों से कारगर तरीके से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
हेरावी ने कहा कि गिलानी काबुल में पाकिस्तानी दूतावास की नई इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।
गौरतलब है कि अफगान अधिकारियों द्वारा पाकिस्तान सरकार में कुछ तत्वों पर तालिबान नेताओं को शरण और सुरक्षा देने का आरोप लगाए जाने के बाद दोनों के बीच खटास आ गई थी।
पाकिस्तान ने आरोप को खारिज करते हुए हाल ही में तालिबान के साथ अफगान सरकार की शुरू की शांति की पहल में मदद करने का प्रस्ताव दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications