Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विकिलीक्स खुलासा : अमेरिका ने जरदारी को बताया था कमजोर राष्ट्रपति

नई दिल्ली में 18 जनवरी 2010 को राव के साथ बैठक में हालब्रुक ने पाकिस्तान में उभरते राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रपति जरदारी को 'कमजोर' बताया था और सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ और मुख्य न्यायाधीश इफ्तिकार चौधरी के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की थी।

बैठक के दौरान राव ने उन्हें अफगानिस्तान में भारत के प्रयासों से अवगत कराया। राव ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान की क्षमताओं में वृद्धि कर वहां के प्रशासन को मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में भारत की भूमिका स्पष्ट है। इससे पाकिस्तान को किसी तरह का खतरा महसूस नहीं करना चाहिए।

विदेश सचिव ने हालब्रुक से कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्तान द्वारा ठोस कदम उठाए जाने के बाद ही भारत उसके साथ वार्ता करेगा।

हालब्रुक ने भी राव से वादा किया था कि अमेरिका अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अपनी गतिविधियों को लेकर भारत के साथ पारदर्शिता बरतेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+