आजम की सपा में वापसी का मुलायम ने किया स्वागत
सपा अध्यक्ष होने के नाते मुलायम सिंह यादव ने बांहों में भरकर खान का स्वागत किया। मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव ने विपक्ष के नेता पद से अपना त्यागपत्र खान को सौंपा और उनसे यह पद ग्रहण करने का आग्रह किया। लेकिन खान ने त्यागपत्र को मुस्करातेया हुए फाड़ डाला और कहा, "मैं किसी पद के लिए इच्छुक नहीं हूं। शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे।"
मुलायम सिंह ने खान को फिर बांहों में भर लिया और पार्टी कार्यकताओं ने 'आजम खान-मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए।
खान को पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी से निष्कासित किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता कल्याण सिंह से मुलायम की नजदीकी बढ़ने पर खान और मुलायम में मतभेद हो गया था। पार्टी के तत्कालीन प्रभावशाली महासचिव अमर सिंह ने खान के रवैए की आलोचना करते हुए उन्हें पार्टी से तुरंत निकालने को कहा था।
सपा में रहते हुए मुलायम सिंह के सबसे करीबी माने जाने वाले खान पार्टी का मुस्लिम चेहरा बन गए थे। पार्टी को मुस्लिम मतदाताओं का मिला भारी समर्थन का श्रेय खान को दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications