सड़क दुर्घटना में इतावली पर्यटक की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मरने वाले इतावली पर्यटक की पहचान रॉबर्ट के रूप में की गई है। शुक्रवार को रॉबर्ट अपने परिजनों के साथ आगरा पहुंचा और एक ऑटो रिक्शा से स्मारक 'बुलंद दरवाजा' जा रहा था। ऑटो चालक एक बैरियर के पास रुका हुआ था उसी दौरान बस ने तीन पहिया वाहन में टक्कर मार दी।
घायल 55 वर्षीय रॉबर्ट को आगरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रॉबर्ट की पत्नी फ्यूमंटो के सिर में भारी चोट लगी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और बेटी सिल्वियो को हल्की चोटें आई है।
फतेहपुर सीकरी के सर्किल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पर्यटक की मौत के बारे में दिल्ली स्थित इतावली दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications