अमेरिका में नई नौकरियों की संख्या घटी
अमेरिकी श्रम विभाग की शुक्रवार को जारी रोजगार रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के मुकाबले नौकरियों की संख्या में भारी कमी आई है। अक्टूबर में 1,72,000 रोजगार सृजित हुए थे।
निजी क्षेत्र में हालांकि लगातार 11वें महीने नए रोजगार सृजित हुए हैं। इससे पहले आर्थिक मंदी के चलते लगातार दो साल तक निजी क्षेत्र को नुकसान झेलना पड़ा था।
एक अन्य सरकारी सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिका में बेरोजगारी की दर लगातार तीन महीने तक 9.6 प्रतिशत पर स्थिर रहने के बाद नवम्बर में बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक न्यूयार्क स्थित कांफ्रेंस बोर्ड के आर्थिक विशेषज्ञ कैथी बोस्तजानकिक ने कहा कि पिछले महीनों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावनी योजनाएं प्रस्तुत कर चुके खुदरा कारोबारी भी अब नौकरियों की संख्या में कमी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नवम्बर में नौकरियों की संख्या में धीमी वृद्धि से संकेत मिलता है कि हम रोजगार संकट की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं कि इस बार छुट्टियों के सत्र में नौकरियों की संख्या में कोई वृद्धि होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications