Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2015 तक चीन में 12 लाख एचआईवी संक्रमित

बीजिंग, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन में वर्ष 2015 तक 12 लाख लोग एचआईवी/एड्स से संक्रमित होंगे। यह बात एक सरकारी रिपोर्ट में कही गई है।

वर्तमान में चीन में 740,000 एचआईवी/एड्स मरीज हैं और यहां इस बीमारी के संक्रमण की मुख्य वजह असुरक्षित यौन सम्बंध हैं।

'एक्शन प्लान टू प्रीवेंट एंड कंट्रोल एचआईवी/एड्स (2011-15)' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट 2011 में आधिकारिक रूप से पेश की जाएगी। समलैंगिक पुरुषों और यौनकर्मियों में इस बीमारी का तेजी से संक्रमण हो रहा है।

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक 'नेशनल सेंटर फॉर एड्स/एसटीडी कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' के उप निदेशक वांग निंग कहते हैं, "इस वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए अगले पांच वर्षो में नए एचआईवी संक्रमण को 500,000 से कम लोगों तक ही सीमित रखने का कार्य बहुत दुरूह है और इसके लिए विशेष प्रभावकारी उपाय किए जाने की आवश्यकता होगी।"

उन्होंने कहा कि इस बीमारी को रोकने के लिए लोगों को यौन सम्बंध बनाने से नहीं रोका जा सकता। दूसरी ओर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले यौनकर्मी सालभर में हजारों लोगों के साथ ऐसे सम्बंध बनाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+