बिहार में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने देर रात विस्फोटक लगाकर डाउन पटरी को उड़ा दिया। इस घटना में करीब एक मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।
बरौनी के राजकीय रेलवे थाना के प्रभारी विद्यासागर ने शनिवार को बताया कि करीब पांच घंटे तक इस लाइन पर रेल परिचालन बंद रहा। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे से डाउन पटरी ठीक कर दी गई और परिचालन प्रारंभ कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मौके से एक नक्सलियों का पर्चा भी मिला, जिसमें मुंगेर में तीन नक्सलियों के मारे जाने विरोध में इस घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है तथा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications