क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सरकोजी, ब्रूनी भारत पहुंचे

By Staff
Google Oneindia News

Nicolas Sarkozy-Carla Bruni
बेंगलुरू। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शनिवार सुबह भारत पहुंच गए। सरकोजी की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, टिकाऊ विकास और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।55 वर्षीय सरकोजी अपनी पत्नी ब्रूनी और एक विशाल आधिकारिक एवं वाणिज्यिक शिष्टमंडल के साथ सुबह दस बजकर पांच मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाईअड्डे पर उतरे।

सरकोजी बेंगलूरू में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह प्रमुख वैज्ञानिकों, पेशेवरों और छात्रों को दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में सहयोग के विषय पर संबोधित करेंगे।इस दौरान सरकोजी और उनका शिष्टमंडल सात सितारा होटल में ठहरेगा।उपग्रह केंद्र में सरकोजी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की जानकारी लेंगे और भविष्य में इसरो और फ्रांस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग की संभावनाओं का पता लगाएंगे।

सरकोजी इसरो के उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे इस दौरान मेगा-ट्रॉपिक्स और सरल (सेटेलाइट फॉर अर्गोस एण्ड अल्टिका) जैसे भारत-फ्रांस मिशन पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।सरकोजी और ब्रूनी दोपहर बाद आगरा के लिए रवाना होंगे। शनिवार रात वह आगरा में रुकेंगे और रविवार शाम को दिल्ली रवाना होने से पहले फतेहपुर सीकरी जाएंगे। रविवार को सरकोजी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आधिकारिक आवास पर रात्रि भोज में शामिल होंगे।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X