इजरायल में लगी भीषण आग हुई बेकाबू

तेल अवीव, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के हाइफा इलाके में कारमेल की पहाड़ियों में लगी भीषण आग को बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं लेकिन अधिकारियों के मुताबिक आग लगातार बेकाबू होती जा रही है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले 36 घंटों से आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है। आग की वजह से अब तक 42 लोगों की मौत हुई है जबकि 8,500 एकड़ जंगली भूमि आग से नष्ट हो गई है।

आग के कारण लगभग 17,000 लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें अस्थाई शिविरों में पहुंचाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक आग की विभिषिका को देखते हुए निकटवर्ती इलाके दानिया के लोगों को शुक्रवार आधी रात को वहां से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त डेविड कोहेन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया अभी यह कहना मुश्किल है कि आग नियंत्रण में है लेकिन उम्मीद है कि शनिवार को परिस्थतियां बदलेंगी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को विशेष जांचकर्ता इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आग अपने से लगी अथवा लगाई गई।

इलाके में स्थित दो जेलों में रह रहे करीब 900 कैदियों को सुरक्षित हटा लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+