विदेशी पूंजी भंडार 4 अरब डॉलर घटा
तीन सप्ताह में विदेशी पूंजी भंडार में 6.23 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विदेशी पूंजी भंडार 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 293.979 अरब डॉलर के स्तर पर है। इससे पिछले सप्ताह यह 297.98 अरब डॉलर था और उससे पहले 5 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 300 अरब डॉलर से अधिक था।
उधर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड, आदि वाला विदेशी मुद्रा भंडार 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.92 अरब डॉलर घटकर 265.255 अरब डॉलर हो गया है।
देश का स्वर्ण भंडार हालांकि 21.668 अरब डॉलर के पुराने स्तर पर बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications