विकिलीक्स खुलासा: जरदारी ने कहा था, बेनजीर की हत्या के पीछे महसूद नहीं
जरदारी ने कहा कि उन्हें यह जानने में रुचि नहीं है कि बेनजीर को किसने गोली मारी या उन्हें कैसे मारा गया बल्कि यह जानना ज्यादा जरूरी है कि उनकी हत्या कराने वाला कौन था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक जब पैटरसन ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि मेहसूद ही इसके लिए जिम्मेदार है तो जरदारी ने उनके इस सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक मोहरा था।
अमेरिकी दस्तावेजों के मुताबिक जरदारी ने बेनजीर की हत्या के बाद पैटरसन से मुलाकात के दौरान कहा कि अमेरिका से मंजूरी मिलने के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटी थीं।
जरदारी ने पैटरसन से 25 जनवरी 2008 को मुलाकात की थी इस दौरान जरदारी ने कहा कि अमेरिका बेनजीर के लिए 'सुरक्षा कवच' था। अमेरिका का समर्थन और उसकी मंजूरी मिलने के बाद ही वह खतरे के बावजूद पाकिस्तान लौटी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications