मुम्बई के आर्थर रोड जेल में मिला नरकंकाल
अधिकारी ने बताया, "गत 22 नवंबर को जेल के बैरक संख्या एक में खुदाई के दौरान यह नरकंकाल मिला।"
उन्होंने बताया, "नरकंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हम इस बारे में और ब्योरे की प्रतीक्षा में हैं।" अधिकारी ने कहा कि बैरक संख्या एक में केवल पुरुष कैदियों को रखा जाता है।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे और गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने खामियों की शिकायत मिलने पर गत 23 नवंबर को इस जेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों नेता पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब से भी मिले।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण मध्य मुम्बई के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस जेल का निर्माण वर्ष 1926 में किया गया था। यह राज्य का सबसे लंबा और पुराने जेलों में से एक है। इसमें एक साथ करीब 2,000 कैदियों को रखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications