तमिलनाडु मेंबारिश से हुई क्षति का आकलन होगा
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने की। इस दौरान अधिकारियों से रविवार और सोमवार को कुड्डालोर, नागापत्तिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, विल्लूपुरम, तूतीकोरिन, त्रिरुनवेल्ली, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम जिले में भारी बारिश से धन-जन, फसल, मकान और सड़कों की हुई क्षति का सर्वेक्षण कर एक रिपोर्ट देने को कहा गया।
अधिकारी राहत कार्यक्रम के लिए कदम उठाएंगे और मुआवजा राशि के सही वितरण की निगरानी भी करेंगे। सात दिसम्बर को रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडल जरूरी कदम उठाएगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार पहले ही राहत कार्य के पहले चरण में 100 करोड़ रुपये की मदद राशि मुहैया कराये जाने की घोषणा कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications