फिलीपींस में जहाज डूबा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'फिलीपाइन नेशनल पुलिस' (पीएनपी) के प्रमुख प्रवक्ता सुप्दत एग्रीमेरो क्रूज के हवाले से शनिवार को बताया कि पनामा जा रहा मालवाहक पोत 'एमवी हांग वी' इतबायत द्वीप से करीब 222 किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को दिन में करीब 3.22 बजे डूब गया।
क्रूज ने हालांकि दुर्घटना का कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा कि गुजर रहे एक दूसरे पोत और ताइवान तट रक्षक जवानों ने चालक दल के 12 सदस्यों और दो यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications