एम्बुलेंस को निशाना बनाने पर नक्सलियों ने अफसोस जताया
नक्सलियों द्वारा जारी माफीनामा जिला मुख्यालय फुल्बानी में कुछ पत्रकारों को मिला।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने 27 नवम्बर रात में एक एम्बुलेंस को विस्फोट से उड़ा दिया था। इसमें दो महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उड़ीसा इकाई के सचिव सब्यसाची पांडा उर्फ सुनील ने जारी बयान में कहा कि कुछ निर्दोष लोगों के मारे जाने का नक्सलियों को बेहद अफसोस है।
एक पत्रकार को मिले में बयान में सुनील ने कहा, "खुफिया जानकारी मिली थी कि एक वाहन में कुछ पुलिसकर्मी हैं। इसलिए उसे उड़ा दिया गया था।"
जिले के पुलिस अधीक्षक एस. प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमने कोई बयान नहीं मिला है हालांकि मुझे कुछ पत्रकारों ने बताया कि नक्सली नेताओं ने एक बयान जारी कर विस्फोट के लिए माफी मांगी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications