भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का सरकोजी ने समर्थन किया (लीड-2)

बेंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)में 500 से अधिक वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए सरकोजी ने कहा, "यह काफी आश्र्चयजनक है कि एक अरब से भी ज्यादा की जनसंख्या वाले देश को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता नहीं हासिल है।"

सरकोजी ने कहा कि ब्राजील, जर्मनी, जापान और अरब देशों को भी सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

भारत के परमाणु अलगाव की समाप्ति की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत में और परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, "भारत और फ्रांस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।"

भारत में आतंकवादी खतरे के बारे में सरकोजी ने कहा, " आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ सदैव एकजुट रहेगा। भारत पर होने वाला हमला लोकतंत्र पर हमला होगा।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फैल रहा आतंकवाद विश्व शांति और स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।" सरकोजी ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज को गम्भीरता से सुना जाएगा।

पत्नी कार्ला ब्रूनी और एक विशाल शिष्टमंडल के साथ भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए सरकोजी ने दोनों देशों के छात्रों और युवाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने की बात भी कही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+