अमेरिका-दक्षिण कोरिया मुक्त व्यापार वार्ता में सहमति बनी
ओबामा के 2009 के शुरू में सत्ता में आने के बाद दोबारा शुरू हुई यह वार्ता मांस, वाहनों और कुछ दूसरे मुद्दों पर असहमति के कारण लंबे समय से खिंच रही थीं।
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में दोनों देशों के वार्ताकारों में सहमति बन गई है।
इस समझौते के लागू होने से पहले हालांकि दोनों देशों की विधायिका में इसे पारित होना जरूरी है। अमेरिका की कांग्रेस में इसे पारित होने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि खुद ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी का एक बड़ा वर्ग मुक्त व्यापार के फायदों को लेकर बहुत अधिक आश्वस्त नहीं है।
दक्षिण कोरिया अमेरिका का आठवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। इस समझौते को लोगू होने पर यह 1994 में मेक्सिको और कनाडा के साथ हुए नाफ्टा समझौता के बाद सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता होगा।
यह समझौता ओबामा को पांच साल में अमेरिकी निर्यात को दोगुणा करने का लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगा।
दक्षिण कोरिया के साथ मुक्त व्यापार वार्ता की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने की थी। तब इससे संबंधित एक समझौते का अमेरिकी कांग्रेस ने अनुमोदन नहीं किया था।
ओबामा ने सत्ता में आने के बाद वार्ता फिर शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications