गडकरी के पुत्र के प्रीतिभोज में जुटी नामचीन हस्तियां
निखिल (26 वर्ष) का विवाह गुरुवार को पुरुषोत्तम और शुभांगी पाठक की पुत्री रुतुजा (22 वर्ष) के साथ हुआ।
एक जानकार ने बताया कि इस शादी में हालांकि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, अंबानी बंधु, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता सहित कई अन्य हस्तियां शामिल नहीं हुईं।
आयोजन में हिस्सा लेने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह आदि शामिल थे।
फिल्मी हस्तियों में हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर और किरण खेर भी इसमें शामिल हुए।
आयोजन के कारण सड़क ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग को भी जाम का सामना करना पड़ा। एक बार तो 30 विमानों को नागपुर के ऊपर मंडराते पाया गया। आयोजन में शामिल होने के लिए आने वाले कई विमानों को जलगांव, अकोला और अमरावती में ही उतारना पड़ा। शेष सामान्य उड़ानों को तीन से पांच की घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर लगे जाम के कारण शहर के कई दूसरे विवाह आयोजन बाधित हुए।
लगभग सभी सड़कें रेशमबाग मैदान की ओर जाने वालों से ठसाठस भरी हुई थीं, जहां निखिल की शादी का प्रीतिभोज आयोजित किया गया था।
शनिवार शाम भी सामान्य प्रीतिभोज आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications