सरकोजी ने किया भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन (लीड-1)
बेंगलुरू स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)में 500 से अधिक वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए सरकोजी ने कहा, "भारत सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की योग्यता रखता है।"
भारत में आतंकवादी खतरे के बारे में सरकोजी ने कहा, " आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ सदैव एकजुट रहेगा। भारत पर होने वाला हमला लोकतंत्र पर हमला होगा।"
पत्नी कार्ला ब्रूनी और एक विशाल शिष्टमंडल के साथ भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए सरकोजी ने दोनों देशों के छात्रों और युवाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने की बात भी कही।
ब्रूनी ने कहा, "यदि फ्रांस के युवा भारत नहीं आएंगे तो वह विश्व को कैसे समझेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications