अलगाववादियों ने श्रीनगर में स्कूल बस फूंकी (लीड-1)

यह घटना ऐसे समय हुई है जबकि 10 सदस्यीय दल अलगाववादी नेताओं सहित घाटी के विभिन्न वर्गो के लोगों से मुलाकात करने के लिए यहां के दौरे पर है।

श्रीनगर के पुराना शहर इलाके के ख्वाजा बाजार में उपद्रवियों की भीड़ ने एक निजी स्कूल की बस को रोक लिया और चालक और सहचालक को जबरन उतारने के बाद उन्होंने बस को आग लगा दी।

इस दौरान बस में एक बच्चा था जिसे उपद्रवियों द्वारा बस में आग लगाए जाने से पहले सहचालक ने उतार लिया।

स्कूल के एक शिक्षक ने कहा, "इस घटना के समय डर के कारण बच्चा अपना बस्ता भी बस से नहीं उतार पाया।"

स्कूल बस जलाने की इस घटना को लोगों के लिए बंद को पूरी तरह से लागू करने के अलगाववादी नेताओं के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इस घटना के बाद श्रीनगर के कई निजी स्कूलों ने शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया। स्कूल पहुंच चुके छात्रों को भी वापस घर भेज दिया गया।

एक प्रमुख निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा, "बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली चिंता है और हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़े।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "अलगाववादियों में हताशा का माहौल है क्योंकि लोगों ने अब उनके बंद के आह्वान की उपेक्षा करना शुरू कर दिया है। आज की यह घटना इसी हताशा का परिणाम है।"

अलगाववादियों के बंद की घोषणा के चलते दुकानें बंद रहीं लेकिन बैंक, सरकारी कार्यालय, कई शिक्षण संस्थान खुले रहे और निजी यातायात सामान्य रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+