विकिलीक्स खुलासे के बाद मलेशिया ने कम्पनियों का बचाव किया
मलेशिया के गृहमंत्री हिसामुद्दीन तुन हुसैन ने शुक्रवार को कहा, "हमने वर्ष 2008 के बाद से इन दोनों कम्पनियों की निगरानी की है और हमारे मूल्यांकन के मुताबिक यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नही हैं।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक विकीलीक्स के दावे का खंडन करते हुए हिसामुद्दीन ने कहा कि यह अटकलें बेहद आश्चर्यजनक हैं कि मलेशिया सरकार ने इन कम्पनियों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एफबीआई, सीआईए और अन्य गुप्तचर एजेंसियों के संपर्क में रहा है यदि उन्हें इस बारे में कोई संदेह था तो आपस में अटकलबाजी करने के बजाय हमें क्यों नहीं बताया गया?
हिसामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने दोनों कम्पनियों के निदेशकों से बात की थी और उन्होंने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था।
उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने उनकी निगरानी की है और मैं कह सकता हूं कि उनका किसी भी आतंकवादी गतिविधि से कोई सम्बंध नहीं है।"
विकिलीक्स पर जारी हुए दस्तावेजों के मुताबिक बीजिंग में अमेरिकी दूतावास ने चीन सरकार से कहा था कि वह इन दोनों कम्पनियों की जांच करे और इनके द्वारा चीनी कम्पनी वेबटेल इंडस्ट्रियल कम्पनी से टीआरएस-500 जायरोस्कोप की खरीद पर रोक लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications