गोदाम में आग, लाखों का सामान नष्ट
पुलिस ने बताया कि जिले के शाहपुर शहर में कपड़े के एक गोदाम में आग भड़क उठी और उसने जल्दी ही आसपास की कपड़े की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों से बताया, "आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है।"
पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशन अधिकारियों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस निरीक्षक अमर सिंह यादव ने बताया, "इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।"
उन्होंने बताया, "आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संभवत: शॉट सर्किट से आग लगी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications