पश्चिम बंगाल में शीर्ष नक्सली गिरफ्तार
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सचिव सुदीप चोंगदर देशद्रोह और तोड़फोड़ के कई मामलों में वांछित था। वह कंचन उर्फ बाटास के नाम से भी जाना जाता है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और विशेष कार्य बल के प्रमुख राजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कंचन और उसके तीन साथियों को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद की गई है।"
उल्लेखनीय है कि चोंगदर दो नवंबर 2008 में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के काफिले को निशाना बनाकर किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट के मामले के मुख्य आरोपियों में से है। वर्ष 2008 में हिमाद्री सेन रॉय की गिरफ्तारी के बाद जोंगदर को संगठन का सचिव बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications