पाकिस्तानी होटल ने शुरू की ब्रेल में व्यंजन सूची

'डेली टाइम्स' में छपी खबरों में सेरेना होटल को ब्रेल मेन्यू शुरू करने वाला पाकिस्तान का पहला होटल बताया गया है।

होटल के महाप्रबंधक पीटर हिल ने कहा कि विकलांगता के शिकार लोगों को मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता है। जबकि वे मौका मिलने पर काफी कुछ कर सकते हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर नियोक्ताओं को सकारात्मक कदम उठाने चाहिएं और अक्षम लोगों को समान अवसर देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेरेना होटल ब्रेल मेन्यू अपनाने वाला पाकिस्तान का पहला होटल बन गया है।

'स्पेशल टैलेंट एक्सचेंज' कार्यक्रम के अध्यक्ष आतिफ शेख ने कहा कि हमें एक ऐसा समाज बनाने की जरूरत है, जिसमें सामान्य और अपंग दोनों को अवसर मिले।

इस बारे में एक कानून बनाने की जरूरत है, सिर्फ नीति और सहमति से ही काम नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की करीब 10 फीसदी आबादी विकलांग है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+