यह मेरा अंतिम सरकारी दायित्व है : हिलेरी
वाशिंगटन, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन लगातार यह बात दोहराती आई हैं कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी और अब उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री के रूप में यह उनका अंतिम सरकारी दायित्व होगा।
सीएनएन के मुताबिक मनामा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मुझे लगता है कि विदेश मंत्री के रूप में यह मेरा अंतिम सरकारी दायित्व होगा। उसके बाद शायद मैं वकालत शुरू करूंगी और खास तौर से पूरी दुनिया में महिलाओं और बच्चों लिए काम करूंगी।
स्थानीय महाविद्यालय के छात्रों के कार्यक्रम में उन्होंने यह स्पष्ट कह दिया कि 2012 में वह राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए बराक ओबामा को चुनौती नहीं देंगी।
हिलेरी क्लिंटन ने पहली बार अपनी भावी योजना पर प्रकाश डाला है। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोकट्रिक उम्मीदवारी की दौड़ में ओबामा को कड़ी टक्कर दी थी। बाद में वह उन्हीं की सरकार में विदेश मंत्री बन गईं।
उन्होंने हालांकि अपनी ओर से भावी योजना स्पष्ट कर दी है, लेकिन उनके 'शायद' शब्द के उपयोग ने अनुमान लगाने का एक रास्ता फिर भी खुला छोड़ दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications