आखिर मनमोहन की बात ना मानने की राजा की हिम्मत कैसे हुई?
नई दिल्ली। 2 जी स्पैक्ट्रम के मुख्य आरोपी ए राज की क्लास अब सुर्पीम कोर्ट ने लगाई है और पूछा है आखिर उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की सलाह क्यों न हीं मानी? आखिर वो ऐसा कैसे कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने उस विवादित चिट्ठी का भी जिक्र किया, जो मंत्री रहते हुए राजा ने प्रधानमंत्री को लिखी थी, अदालत का कहना है कि यह देश के सर्वोच्च अधिकारी का अपमान है।
एक जनहित याचिका पर इस मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने राजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने तो कानून मंत्री की सलाह को भी दरकिनार कर दिया। मंत्रालय का कहना था कि इस मामले में राजा को एडवोकेट जनरल की राय लेनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications