ब्रिटेन में गिरफ्तारी से बचे असांजे
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक ब्रिटेन के अधिकारी विकिलीक्स के संस्थापक के ठिकाने की बारे में जानते हैं।
ऐसा माना जाता है कि अक्टूबर में ब्रिटेन पहुंचने पर असांजे ने स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस को अपने संपर्क का ब्योरा दिया है।
स्वीडन अधिकारियों ने असांजे के खिलाफ गत 19 नवंबर को यूरोप में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इसके एक दिन पहले इंटरपोल ने विश्व भर में असांजे को अपनी वांछित सूची में शामिल किया था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वीडन के अधिकारियों द्वारा वारंट गलत तरीके से भरे जाने के कारण ब्रिटेन की पुलिस असांजे को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
उल्लेखनीय है कि असांजे रविवार को 250,000 अमेरिकी राजनयिक दस्तावेजों को उजागर करने के बाद सार्वजनिक जगहों पर नहीं देखे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications