विकिलीक्स खुलासा : 26/11 के बाद भारत-पाक से किनारा चाहते थे अमेरिका, ब्रिटेन
न्यूजीलैंड हेराल्ड की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार विकिलीक्स द्वारा दिसम्बर 2008 के जारी दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ है। भारत की आर्थिक एवं मनोरंजन राजधानी में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट और गोलीबारी में 166 लोग मारे गए थे।
इस खुलासे में कहा गया है कि 26/11 के बाद न्यूजीलैंड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा के राजनयिकों की एक बैठक हुई थी।
इस बैठक में शामिल हुए सभी प्रतिनिधियों ने फैसला लिया था कि भारत को किसी प्रकार की सहायता देने में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसके कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा सकते हैं।
बैठक में पहले इस बात पर सहमति बनी थी कि भारत को संवेदना भरे संदेश भेजे जाए न कि यह कहा जाए कि यह उनकी खुफिया तंत्र की विफलता है, जिसके चलते यह हमला हुआ।
संदेश के मुताबिक भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड ने अनुमान लगाया था कि हिीं इस हमले का आदेश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications