बेंगलुरू में सेटेलाइट केंद्र जाएंगे सरकोजी
राष्ट्रपति के साथ व्यापार और अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी आ रहा है। सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी भी उनके साथ होंगी। राष्ट्रपति का विमान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे पर सुबह दस बजे उतरेगा।
भारतीय अंधरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "राष्ट्रपति यहां इसरो के सेटेलाइट केंद्र का दौरा करने के साथ दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग पर अपनी बात रखेंगे।"
सरकोजी दोपहर बाद अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करेंगे। इसके पहले वह अपनी पत्नी और शिष्टमंडल के साथ होटल लीला पैलेस में ठहरेंगे।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए होटल को किले में तब्दील कर दिया गया है। अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करने के बाद सरकोजी आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications