इलाहाबाद उच्च न्यायालय जाएगा सर्वोच्च न्यायालय
यह निर्णय इलाहाबाद में 27 नवंबर को हुई उच्च न्यायालय के 71 न्यायाधीशों की अति गोपनीय बैठक में लिया गया। न्यायाधीशों की यह बैठक न्यायाधीश काटजू द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय पर की गई टिप्पणी के एक दिन बाद हुई।
एक मामले की सुनवाई करते हुए गत 26 नवंबर को न्यायाधीश काटजू ने टिप्पणी दी, "इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कुछ सड़ गया है। कुछ न्यायाधीशों के सगे और संबंधी उसी न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं। ऐसे न्यायाधीशों के सम्बंधी कुछ ही वर्षो में लाखों-करोड़ों की संपत्ति बना ले रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कुछ न्यायाधीशों के खिलाफ इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।"
न्यायाधीश काटजू की इस टिप्पणी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने गंभीरता से लेते हुए एक गुप्त बैठक की। बैठक में लखनऊ पीठ के न्यायाधीशें ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में न्यायाधीशों ने निर्णय लिया कि वे शीर्ष न्यायालय में इस मामले को सर्वश्रेष्ठ रूप में रखने का आकलन करने के लिए उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को सर्वोच्च न्यायालय भेजेंगे।
सूत्र ने बताया, "उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की आपत्तिजनक टिप्पणी को खत्म करने के लिए उपचारात्मक याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications