भोपाल गैस पीड़ित मीरा कुमार से मिले, मांग सौंपी
भोपाल गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति एवं भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ितों के स्वास्थ्य, मुआवजा, पुनर्वास, पर्यावरण सम्बंधी एवं यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन प्रमुख वारेन एंडरसन की गिरफ्तारी की मांग शमिल है।
भोपाल गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति के सह संयोजक एन.डी. जयप्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "ज्ञापन में पीड़ितों की मांगें शामिल हैं। उन्हें 26 वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिल पाया।"
जयप्रकाश ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वह प्रधानमंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की समिति से मुलाकात करवाने का प्रबंध करेंगी।"
ज्ञापन की एक प्रति उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के कार्यालय में भी सौंपी गई।
ज्ञापन में केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार पर पीड़ितों की उपेक्षा की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications