राजा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे स्वामी
संसद भवन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने के बाद स्वामी ने आईएएनएस को बताया, "सर्वोच्च न्यायलय ने राजा के खिलाफ अभियोग चलाने के मेरे दावों को स्वीकृति दे दी है। मैं राजा के खिलाफ अगले सप्ताह आपराधिक मामला दर्ज कराऊंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं और मनमोहन सिंह पुराने मित्र हैं। हम चार दशकों से एक दूसरे को जानते हैं। हमारे मिलने पर आपको चकित नहीं होना चाहिए।"
स्वामी ने बताया, "मैं केंद्र सरकार में वाणिज्य मंत्री और वह वित्त मंत्री रह चुका हैं। पिछले कुछ वर्षो से मैं विदेशों में अध्यापन जुड़ा रहा था।"
उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संलिप्त लोगों को सजा मिलेगी। स्वामी ने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री हो सकते हैं, लेकिन कानूनी मामलों के विशेषज्ञ नहीं। मैंने आवंटन मामले में कई गंभीर प्रश्न उठाए हैं।"
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में मई में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications