रिलायंस कम्युनिकेशन ने मेट्रोसिटी से मिलाया हाथ
कम्पनी ने एक बयान में बताया कि कम्पनी का पोर्टल आर वर्ल्ड खास तौर से 3जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए ही तैयार किया गया है। पोर्टल को मेट्रोसिटी के एमकोर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
रिलायंस कम्युनिकेशन के बेतार कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद सफावी ने कहा कि हमारे अधिकतर उपभोक्ता मोबाइल पर ही इंटरनेट का उपयोग करते हैं। उनके लिए तार रहित भारत का सपना साकार करने के लिए मेट्रोसिटी से हाथ मिलाने की हमें खुशी है।
मेट्रोसिटी एटीएंडटी, स्प्रिंट, वेरीजोन वायरलेस, सेलकॉम, आदि जैसी दुनिया की बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों को इलेक्ट्रॉनिक डाटा उपलब्ध कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications