लखनऊ की बहुमंजिली इमारत में लगी आग काबू (लीड-1)
ऑटो लैंड नाम की इस इमारत की विभिन्न मंजिलों पर कार और मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स की दुकानें थीं। सुबह अचानक तीसरी मंजिल पर लगी आग ने भीषण रूप अख्तियार कर दूसरी मंजिल की व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अपने चपेट में ले लिया।
लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि अग्निशमनकर्मियों ने चार दमकल गाड़ियों की मदद से घंटे भर के अंदर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि अगर अग्निशमनकर्मी समय पर न पहुंचते तो आग से जान-माल का नुकसान भी हो सकता था।
तिवारी ने कहा कि घटना के वक्त बहुत सारे लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए और कुछ को अग्निशमनकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग बिजली की शार्ट सर्किट के चलते लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications