यूनुस ने वित्तीय अनियमितता के आरोप का खंडन किया
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक बैंक के संस्थापक यूनुस ने कहा कि उन्होंने पिछले 14 साल में बैंक के कोष में अधिकतम पारदर्शिता और उसका जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया है।
ग्रामीण बैंक को यह सहायता राशि नार्वे से प्राप्त हुई थी। नार्वे की सरकार का कहना है कि वह एक टेलीविजन चैनल द्वारा प्रसारित लघु फिल्म में लगाए गए अनियमितता के आरोप की जांच कर रही है। लघु फिल्म में आरोप लगाया गया है कि सहायता राशि को ग्रामीण समूह की अन्य परियोजनाओं में लगाया गया है जो कि ऋण देने वालों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन है।
बीबीसी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री एरिक साल्हेम ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि सहायता राशि का अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications